फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होटल में घुसकर तोड़फोड़, संचालक को धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
फोटो 04 देर रात होटल में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद - फोटो : कैडेट्स के घुड़सवारी प्रदर्शन ने किया रोमांचित
विज्ञापन
मंडी अटेली। कस्बे के ग्रीन पार्क होटल में घुसकर तोड़फोड़ करने और संचालक से 2 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। होटल संचालक गांव मोहम्मदपुर निवासी शिवरतन ने पुलिस को शिकायत दी है। हालांकि, पुलिस जांच में फिरौती मांगने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और तोड़फोड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे चार युवक होटल में खाना खाने आए थे। रात करीब 10 बजे बिल देने पर उन्होंने पहले भुगतान करने से मना कर दिया।
बाद में कुछ रुपये कम करवाकर बिल चुकाया। इसके बाद होटल से जाने को कहने पर उन्होंने गाली-गलौज की और अगले दिन तक 2 लाख रुपये देने की धमकी दी।
आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे युवक दो गाड़ियों में लाठी-डंडे लेकर दोबारा होटल पहुंचे। वे गेट और दीवार फांदकर अंदर घुसे और शीशे, टेबल, कुर्सियां, फ्रिज, डीप फ्रीजर और कैश काउंटर में तोड़फोड़ की। एक कर्मचारी के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। संचालक के अनुसार, घटना की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि जांच में फिरौती मांगने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें