फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवा संसद में चार प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

विज्ञापन
फोटो संख्या:56 पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में आयोजित कार्यक्रम में भाषण देता वि - फोटो : मृतक दीनदयाल का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
विज्ञापन
कनीना। पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में सोमवार को आयोजित युवा संसद में छात्र हर्ष ने विपक्ष के नेता के रूप में उपस्थिति दर्ज कराते हुए कई मुद्दों पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान कुल चार महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और सभी को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

युवा संसद में सबसे पहले प्रदेश में नकल एवं अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी रोकथाम लागू करने संबंधी प्रस्ताव रखा गया। उसके बाद 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों द्वारा सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध और जागरूकता अभियान चलाने, साइबर सुरक्षा और साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किए गए।
राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापक डॉ. कांता ने बताया कि युवा वर्ग में लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य पूर्ण हुआ। इस अवसर पर डॉ. बलराज सिंह, डॉ. संदीप कुमार ककरालिया, डॉ. अशोक, डॉ. रविंद्र, डॉ. प्रदीप, डॉ. मनीषा सहित कई संकाय सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें