फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में कार सवार तीन कनिष्ट अभियंता सहित चार घायल

Mon, 17 Jul 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
माघोगढ़ खाई में पड़ी गाड़ी।
विज्ञापन
सतनाली। माधोगढ़ घाटी में शनिवार की रात को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता की गाड़ी के आगे गोवंश आ गया जिससे गाड़ी असंतुलित होकर खाई में गिर गई। कार में विभाग के तीन कनिष्ठ अभियंता सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया गया जहां पर दो का प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

गांव नावां निवासी मनीष, जिला हिसार गांव मिराण निवासी हरिश, गांव भुंगारका निवासी राजीव तथा एक अन्य चारों जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में काम करते हैं। इनमें तीन कनिष्ठ अभियंता हैं। चारों कार में सवार होकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापसी में देर रात माधोगढ़ घाटी पर उनकी कार के आगे लावारिश गोवंश आ गया जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार गहरी खाई में जा गिरी जिससे मनीष और हरिश को अधिक चोट लगी उनको नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया गया जहां पर वो उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें