फोटो नंबर- 17अटेली के महिला कॉलेज में टॉप 10 में जगह बनाने वाली छात्राओं के साथ स्टाफ सदस्य।स
मंडी अटेली। राजकीय महिला महाविद्यालय की चार छात्राओं ने हाल ही में हुए बीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा परिणामों में टॉप 10 जगह बनाई है। तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ज्योति ने 351 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, सरिता ने 346 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान, सानिया ने 342 अंक प्राप्त कर छठा स्थान व मोहिनी ने 341 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया। टॉप करने वाली इन सभी छात्राओं को महाविद्यालय की तरफ से सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रवीण यादव ने महाविद्यालय स्टाफ की मेहनत की सराहना की। संवाद