फोटो संख्या:51- हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को आउट स्टैंडिंग लीडरशिप अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शिक्षा, नेतृत्व कुशलता एवं अध्यापन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। कुलपति ने कहा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय सभी सहभागियों के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु योजनागत रूप से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद