फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित खाना खाने से चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Mon, 01 May 2017 12:48 AM IST
narnaul
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग हॉस्टल में रविवार सुबह चार छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को नागरिक अस्पताल में लाया गया। तबीयत बिगड़ने के पीछे हॉस्टल के भोजन में कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन

उल्टी व दस्त की शिकार हुई छात्राओं को चिकित्सा उपचार दिया गया। इसमें छात्रा निशा, अवीना, मोनिका व पूनम शामिल है। यह छात्राएं कुछ भी बताने की हालत में नहीं थी। हालांकि हॉस्टल में अन्य छात्राओं का कहना था कि घटिया भोजन उन्हें परोसा जाता है। इसी शिकायत अक्सर छात्राएं मौखिक रूप से करती भी रही है, पर कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया। रविवार भी घटिया भोजन की वजह से ही छात्राओं की तबीयत खराब हुई है। छात्राओं ने स्वास्थ्य विभाग से भोजन की क्वालिटी बेहतर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें