फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के चार लोगों ने खाया जहर: मां-बेटे की मौत, पिता और दूसरा बेटा अस्पताल में भर्ती, सुसाइड नोट भी मिला

Sun, 22 Dec 2024 11:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के नारनौल में एक परिवार के चार लोगों ने जान देने की नियत से जहर खा लिया। पति-पत्नी और दो बेटों ने जहर खाया है, जिससे मां और एक बेटे की मौत हो गई है। वहीं, पिता और दूसरा बेटा अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के लोगों से सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर निगल लिया। रविवार रात जान देने की नियत से परिवार में पति-पत्नी और उनके दो बेटों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के सदस्यों से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने मरने की वजह लिखी है। यह परिवार नारनौल के गुरुनानकपुरा मोहल्ले का रहने वाला है। मरने वालों में मां और बेटा है। वहीं पिता और दूसरा बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बाप बेटे को गंभीर हालत होने की वजह से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना करीब रात के 9 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि उनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

गुरुनानकपुरा निवासी आशीष अपने परिवार के साथ देर शाम गाड़ी में सवार होकर निकला था। इसके बाद नीरपुर फ्लाईओवर से आगे गाड़ी रोक कर आशीष ने अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ जहरीला पदार्थ पी लिया। इसके बाद मां व बेटे की मौत हो गई, जिनका शव अटेली अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं पिता और बेटे की हालात गंभीर बनी हुई है जिनका नारनौल के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उनके पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सूदखोरों के नाम भी बताए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें