निजामपुर। वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर चार गोवंशों की मौत हो गई। मृतकों में एक गाय गर्भवती थी। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जूनियर इंजीनियर जगनेश ने चाबीमैन शिवलाल को शव हटाने के लिए कहा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मांग की कि गायों को खुले में छोड़ने के बजाय गड्ढा खोदकर दफनाया जाए। अनिल लांबा, संजय चौधरी, राजेश चौधरी और कैलाश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दफनाने की व्यवस्था करवाने की पहल की। विभाग के अधिकारी प्रदीप चौधरी ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द जेसीबी भेजकर मृत गोवंशों को दफनाने की व्यवस्था करवाई जाएगी। ग्रामीणों ने घटना के कारणों का पता लगाने की भी मांग की है।