फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रापर्टी आईडी मामले में चारों आरोपियों को मिली जमानत

Sat, 20 Apr 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में प्रापर्टी आईडी मामले में एसीबी द्वारा करीब डेढ़ माह पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जमानत मिल गई है। अदालत द्वारा सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को चारों आरोपी जेल से बाहर आ जाएंगे। जमानत की पुष्टि जेई विकास शर्मा के अधिवक्ता राकेश महता ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नारनौल नगर परिषद के जेई विकास शर्मा, दो प्रापर्टी डीलर और बाद में गिरफ्तार किए गए रजिस्ट्री क्लर्क सहित चारों आरोपियों की शुक्रवार को अदालत ने जमानत मंजूर कर ली है। प्रापर्टी आईडी को लेकर एसीबी ने सबसे पहले जेई विकास शर्मा व दो प्रापर्टी डीलरों को पकड़ा था। इसके बाद रजिस्ट्री क्लर्क का नाम भी इस मामले आया था, जिसके बाद एसीबी ने उसे भी पकड़ लिया था। अब चारों की जमानत मंजूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें