नारनौल। नारनौल में एक व्यक्ति ने परिचित के खाते में रुपये भेजना महंगा पड़ गया। पीड़ित के खाते से रुपये कट गए, लेकिन उसके दोस्त के खाते में रुपये नहीं पहुंचे। इसके बाद पीड़ित ने 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस शिकायत में नारनौल के माली टिब्बा निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उसका खाता एचडीएफसी बैंक में हैं। उसने अपने फोन पे दोस्त के खाते में 40 हजार रुपये डाले थे, लेकिन खाते में रुपये नहीं पहुंचे। इसके बाद पीड़ित ने डायल 1930 नंबर पर आन लाइन शिकायत दर्ज करवाई।