संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने गांव पोता निवासी युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दौंगड़ा अहीर निवासी देवा, दीपक, रोहित और विकास हैं।
पोता निवासी शिकायतकर्ता नवीन ने थाना सदर कनीना में दी गई शिकायत में बताया था कि वह झाडली प्लांट में नौकरी करते हैं। 9 अगस्त को शाम के समय में करीब नौ बजे वह दोस्त व मामा के लड़के के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दौंगड़ा चौक पर गए थे।
वहां पर देवा वासी गांव दौंगडा अहीर उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज की। जब वह होटल से जाने लगे तो बाहर अचानक रास्ते में एक गाड़ी रुकी जिसमें बैठे युवकों ने उनके साथ मारपीट की।
इस दौरान शिकायतकर्ता अपना बचाव करके छत पर भागा तो झगड़ते-झगड़ते आरोपियों ने उसे धक्का मार दिया और वह छत के नीचे गिर गया। जिससे उसे काफी चोटें लगी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।