फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में 20 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, 72 कार्यों का उद्घाटन

विज्ञापन
फोटो संख्या:75- कनीना में  आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का स्वागत करते कार्यक
विज्ञापन
कनीना। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने वीरवार को कनीना में करीब 64 करोड़ रुपये की 92 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इनमें 20 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई जिनकी लागत 23.38 करोड़ रुपये है। वहीं, 72 कार्यों का उद्घाटन हुआ जो 38.55 करोड़ की लागत से तैयार हुए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पिछले तीन दिनों में जिला को करीब 170 करोड़ की सौगात दी है। इसके अलावा उन्होंने खरखड़ाबास में भी पांच परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास तथा एक जनसभा को संबोधित किया।
आरती सिंह राव ने कहा कि पिछले दो वर्षों में रिकाॅर्ड विकास कार्य करवाए हैं। उनका प्रयास है कि कनीना व अटेली को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई जाए।

कनीना को मिलेंगे छह बस स्टैंड
कनीना में छह बे का बस स्टैंड बनाया जाएगा जिस पर 10.67 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे कनीना और आसपास के गांवों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह बस स्टैंड अगले 15 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें बेहतर तरीके की सुविधा होगी वेटिंग रूम, ड्राइवर रूम तथा महिला व बच्चों के लिए अलग से रूम की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की 20 परियोजनाओं पर 25.56 करोड़ खर्च

लोक निर्माण विभाग की 20 परियोजनाओं पर कुल 36 करोड़ 52 लाख 52 हजार रुपये खर्च होंगे। इनमें 18 सड़कों का उद्घाटन हुआ, जिन पर 25 करोड़ 55 लाख 71 हजार रुपये खर्च हुए। सबसे बड़ी सड़क कनीना-महेंद्रगढ़ से बाघोत तक की है, जिस पर 6 करोड़ 68 लाख 71 हजार रुपये लगे। इसके बाद बवानियां से भोजावास वाया सुंदरह मार्ग पर 3 करोड़ 62 लाख 7 हजार, एसएच-22 के किमी 72.62 से 77.11 पर 3 करोड़ 17 लाख 24 हजार और सुंदरह से बवानिया मार्ग पर 3 करोड़ 9 लाख 15 हजार रुपये खर्च हुए। सिहोर से बाघोत सड़क पर 1 करोड़ 59 लाख 3 हजार और कनीना-अटेली मार्ग से रामबास सड़क पर 1 करोड़ 56 लाख 49 हजार रुपये की लागत आई। दो परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ, जिन पर कुल 10 करोड़ 96 लाख 81 हजार रुपये खर्च होंगे। इनमें बस स्टैंड के अलावा भोजावास-बोहका सड़क का री-अलाइनमेंट (किमी 0.800 से 1.12) शामिल है, जिस पर 29.72 लाख रुपये खर्च होंगे।

स्वास्थ्य विभाग की 4 परियोजनाएं पर 1.29 करोड़ खर्च, 5.08 करोड़ होंगे खर्च

कनीना। स्वास्थ्य विभाग की चार परियोजनाओं पर कुल 6 करोड़ 36 लाख 55 हजार रुपये खर्च होंगे। धनौंदा में पीएचसी का शिलान्यास हुआ, जिस पर 4 करोड़ 52 लाख रुपये खर्च होंगे। चेलावास में उप स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी गई, जिसकी लागत 55.55 लाख रुपये है। दोनों शिलान्यास कार्यों पर कुल 5 करोड़ 7 लाख 55 हजार रुपये खर्च होंगे। पाथेड़ा और सिगड़ा के उप स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन हुआ। प्रत्येक पर 64.50 लाख रुपये, यानी कुल 1 करोड़ 29 लाख रुपये खर्च हुए।


सड़क योजना की 12 परियोजनाएं शामिल
मुख्यमंत्री ग्राम किसान खेत सड़क योजना के तहत 12 कार्यों पर कुल 6 करोड़ 25 लाख 29 हजार रुपये खर्च होंगे। नौ आईबीपी रास्तों का शिलान्यास हुआ, जिन पर 4 करोड़ 6 लाख 35 हजार रुपये खर्च होंगे। इनमें सबसे बड़े दो रास्ते ढाणा क्षेत्र के हैं। रामबास से चेलू राम की ढाणी तक के रास्ते पर 96.89 लाख और पड़तल सीमा से रामबास तक के रास्ते पर 69.77 लाख रुपये लगेंगे। तीन कार्यों का उद्घाटन हुआ, जिन पर 2 करोड़ 18 लाख 94 हजार रुपये खर्च हुए। इनमें कोटिया से लिसान सीम (98.40 लाख), भड़फ में श्याम की ढाणी से डहिना सीम (93.03 लाख) और कोटिया से कारोली सीम (27.51 लाख) के रास्ते शामिल हैं।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस मौके पर नांगल चौधरी के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ अशोक कुमार, जीएम रोडवेज देवदत्त, मार्केट कमेटी चेयरमैन कनीना जेपी कोटिया, पंचायत समिति कनीना चेयरमैन जयप्रकाश ककराला, कंवर सिंह कलवाडी, वाइस चेयरमैन रमेश महलावत, वाइस चेयरमैन दीपक गुप्ता, सरपंच संगठन के प्रधान धर्मबीर कोटिया, बलवान छिथरोली, व्यापार मंडल के प्रधान भूरा रावत,भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र, नगर पार्षद दीपक चौधरी, सवाई सिंह के अलावा अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

फोटो संख्या:75- कनीना में  आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का स्वागत करते कार्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें