फोटो संख्या:61-जवाहर नवोदय विद्यालय कनीना में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम
कनीना। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में रविवार का रामकृष्ण मिशन के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नागरिकता की बुनियाद का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना व प्रशिक्षक धर्मेंद्र पांडे, सोनू यादव, नितिन राजपूत तथा विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।
प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशिष्ट प्रशिक्षकों की ओर से यह संदेश दिया गया कि सकारात्मक सोच की भावना के साथ किस प्रकार एक व्यक्ति जिम्मेदार नागरिक बन सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। संगीता मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शिक्षा शपथ सप्ताह के तहत एक पौधे मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन इको क्लब प्रभारी सरला यादव की ओर से किया गया। प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों और पौधों का मानव जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय में दोनों गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया।