महेंद्रगढ़। गांव नीची भांडोर के समाजसेवी और पूर्व सैनिक बंशीधर शर्मा का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव भांडोर में किया गया। पंडित बंशीधर शर्मा भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त थे। सेवानिवृत्त होने बाद वे धार्मिक व सामाजिक कार्यों में लग रहे। बेटे भगत राम शर्मा एवं मधुसूदन शर्मा ने मुख्याग्नि दी। अंतिम संस्कार में पहलाद शर्मा, दीनदयाल, केशव, गजानंद शर्मा, चंद्र प्रकाश, महावीर भंडोरिया, पवन भारद्वाज, घनश्याम शर्मा, मनोज शर्मा, सुरेश पंचोली आदि शामिल रहे।