फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: डिनर विवाद में पूर्व सिंचाई मंत्री ने कसा तंज, नांगल चौधरी MLA मंजू चौधरी का भाजपा में स्वागत

Fri, 04 Jul 2025 02:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)

सार

नांगल चौधरी से डॉ. अभय सिंह यादव दो बार विधायक रह चुके हैं। इस बार नजदीकी मुकाबले में कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी से हार गए थे। वहीं कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी ने विधानसभा चुनाव में अनेक बार मंच से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की तारीफ की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी और भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण हरियाणा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने पिछले दिनों 12 विधायकों को डिनर देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। इन 12 विधायकों में नांगल चौधरी से कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी भी डिनर में पहुंची थी। अब भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर कांग्रेस विधायक को भाजपा में शामिल होने की नसीहत दे डाली।

विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजकर दस मिनट एक पोस्ट डाली, जिसमें लिखा है कि नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी का केवल डिनर में ही नहीं, उनका भारतीय जनता पार्टी में भी स्वागत है। यदि मन कर रहा है तो संकोच की कोई बात नहीं है, वह सादर आमंत्रित है। चुनाव के समय के गठबंधन का भाईचारा भी बना रहेगा और पार्टी का बंधन भी नहीं रहेगा। 

बता दें कि नांगल चौधरी से डॉ. अभय सिंह यादव दो बार विधायक रह चुके हैं। इस बार नजदीकी मुकाबले में कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी से हार गए थे। वहीं कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी ने विधानसभा चुनाव में अनेक बार मंच से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की तारीफ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें