फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व शिक्षामंत्री ने किया रैली स्थल का दौरा

Tue, 21 May 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। 23 मई को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित विजय संकल्प रैली को लेकर सोमवार को पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर रेवाड़ी रेंज के आईजी राजेंद्र सिंह व महेंद्रगढ़ पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रो. शर्मा ने बताया कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पाली में करीब 15 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। 23 मई को सुबह 12 बजे होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। 8 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री ने इसी मैदान में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया था और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। इस रैली को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव सहित भाजपा के मंत्री पूर्व मंत्री व विधायक संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें