फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व शिक्षामंत्री ने ओलावृष्टि प्रभावित गांवों में लिया जायजा

Sun, 02 Apr 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने रविवार को ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। गांव बुडीन व बलायचा में निरीक्षण के उपरांत पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि संकट की घड़ी में किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। सरकार गिरदावरी कर किसानों को उचित मुआवजा देगी। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल से बात करेंगे। भाजपा शासनकाल में किसानों का हित सुरक्षित हैं। वर्ष 2015 में हुई ओलावृष्टि के दौरान किसानों को उनकी फसल के नुकसान का प्रदेश सरकार ने मुआवजा दिया था जो हरियाणा गठन के बाद महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक था। पीड़ित किसानों ने बताया कि उनकी फसल सरसों व गेहूं पूरी तरह से नष्ट हो गई है। प्रो. शर्मा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और उन्हें मुआवजा दिलाने की भरसक प्रयास करेंगे। इस दौरान प्रो रामबिलास शर्मा के साथ जिला प्रमुख राकेश कुमार, मुरारी लाल सोनी, भारत केसरी, धर्मवीर, मुन्ना, अशोक, अनिल पहलवान, सोहन पहलवान, राजू फोजी, तेजपाल पंच भी मौजूद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें