फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व शिक्षामंत्री ने संघ के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Thu, 02 Oct 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- पूर्व ​शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को सम्मानित करते संघ कार्यकर्ता--स्रोत
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को शाल ओढ़ाकर का सम्मानित किया गया। 1970 में चार वर्षों तक झज्जर जिले में प्रचारक रहे हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को उनके आवास पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


संघ कार्यकर्ता रामजीवन मित्तल ने बताया कि संघ में कार्य करने वाले वरिष्ठ स्वयंसेवकों के साथ दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों को भी आवास पर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ आगामी दिनों में शस्त्र पूजन व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगा। रामबिलास शर्मा ने कहा कि वे अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें विश्व के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में विभिन्न पदों पर रहकर दायित्व निभाने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें