फोटो संख्या:82 सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त डीआईजी राज सिंह यादव ----फाइल फोटो
कनीना के सीआरपीएफ सेवानिवृत्त डीआईजी राज सिंह यादव (राजेंद्र सिंह यादव) का रविवार को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनका जन्म 2 मार्च 1940 को कनीना में हुआ था। वे एक प्रतिष्ठित परिवार से थे और 1965 के भारत-पाक युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे। बाद में उन्होंने सीआरपीएफ में भी सेवाएं दीं। उनकी अंतिम यात्रा में कई सैन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और लोग शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद