फोटो नंबर-17ई-रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण के लिए जाती डीसी अनुपमा अंजली। स्रोत: प्रशासन
नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण संदेश को आगे बढ़ाते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सोमवार को सरकारी वाहन छोड़कर ई-रिक्शा से शहर का दौरा किया। इस पहल का उद्देश्य आम लोगों और कर्मचारियों को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा।
डीसी ने सबसे पहले बस स्टैंड का निरीक्षण किया और यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने पंचायत भवन में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बस स्टैंड पर शिकायत एवं सुझाव पेटी लगाने के निर्देश दिए और अधिक ई-रिक्शा उपलब्ध कराने की बात कही।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अनावश्यक निजी वाहन उपयोग कम करें और साइकिल, पैदल चलना व कारपूलिंग को अपनाएं। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठकों पर जोर देकर ईंधन बचत का संदेश दिया। संवाद