फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व चेयरमैन विकास बने यादव महासभा के प्रधान

विज्ञापन
फोटो 21चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से मिलते यादव महासभा अटेली की नई कार्यकारिणी सदस
विज्ञापन
मंडी अटेली। यादव महासभा अटेली की बुधवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें नगर पालिका अटेली के पूर्व चेयरमैन विकास यादव को महासभा का प्रधान व ढाणा गांव के सरपंच राधेश्याम को उप प्रधान बनाया गया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त टीम ने चंडीगढ़ स्थित निवास पर अटेली विधायक एवं हरियाणा प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से शिष्टाचार भेंट की। मंत्री आरती सिंह राव ने नई टीम को बधाई देते हुए समाज हित में सक्रिय रहते हुए जनकल्याण के कार्य करने का आह्वान किया।
यादव महासभा अटेली की वर्तमान कार्यकारिणी में सात सदस्यों को शामिल किया गया जिसमें भविष्य में समयानुसार विस्तार किया जाएगा। ककराला गांव के पूर्व सरपंच कृष्ण को महासभा का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

सचिव पद की जिम्मेदारी सतीश डीएसपी चंदपुरा को सौंपी गई है जबकि प्रकाश दौंगडा अहीर को सह सचिव बनाया गया है। इसके अलावा ढाणा गांव के पूर्व सरपंच सुशील ढाणा और भडफ गांव के पूर्व सरपंच महेंद्र को सदस्य नियुक्त किया गया है।
इस मौके पर अटेली मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश जैलदार, विक्रम सरपंच रामपुरा, धर्मेन्द्र सरपंच तिगरा, धनौंदा सरपंच रिंकू यादव, अटेली ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन अशोक कुंजपुरा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें