नारनौल। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विप्र समाज के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा 29 अक्तूबर को शहर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे मोहल्ला चौधरीयान स्थित श्री गौड़ ब्राह्मण सभा प्रांगण में विप्र समाज के लोगों से मुलाकात कर समाज से जुड़ी समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा करेंगे। प्रधान एवं अधिवक्ता राकेश महता ने बताया कि कुलदीप शर्मा सुबह 10 बजे सभा प्रांगण में पहुंचेंगे। उन्होंने विप्र समाज के सभी बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि समाज से संबंधित मुद्दों पर सार्थक चर्चा की जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम समाज की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने और उनके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद