नारनौल। डायल-112 की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) पर तैनात टीम ने सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ईआरवी की टीम नीरपुर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान कैलाश नगर के पास सड़क पर मौजूद लोगों ने पुलिस वाहन को रुकवाकर बताया कि एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद