फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यात्रियों की सुविधा के लिए 54 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए गए 125 डिब्बे

Thu, 29 Aug 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 54 जोड़ी ट्रेनों में 125 श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 22471/22472 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से एक सितंबर से 30 सितंबर तक तथा दिल्ली सराय से 3 सितंबर से दो अक्तूबर तक 1 सेकेंड एसी, 1 द्वितीय शयनयान और 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ातरी की जा रही है।
वहीं गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से एक सितंबर से 30 सितंबर तक और उदयपुर सिटी से 2 सितंबर से एक अक्तूबर तक 1 सेकेंड एसी, 1 द्वितीय शयनयान और 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार ट्रेन में हिसार से 4 सितंबर से 25 सितंबर तक तथा कोयम्बटूर से सात सितंबर से 28 सितंबर तक एक सेकेंड एसी व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बीकानेर-दादर-बीकानेर, उदयपुर-जयपुर-उदयपुर, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर, बीकानेर-पुरी-बीकानेर, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर, जयपुर-जोधपुर-जयपुर, अजमेर-अमृतसर-अजमेर, मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुड़ी- उदयपुर सिटी, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी, उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर, दिल्ली कैंट-बठिंडा-दिल्ली कैंट, बाड़मेर-यशवन्तपुर-बाड़मेर, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर, इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर, भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा में डिब्बे बढ़ाए गए हैं। वहीं गाड़ी संख्या 14715/14716 हिसार-जयपुर-हिसार ट्रेन में हिसार से एक सितंबर से 30 सितंबर तक एवं जयपुर से 4 सितंबर से 3 अक्तूबर तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें