फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 1600 मीटर दौड़ में हिमांशु सुरेहली दौड़े सबसे तेज

Thu, 29 Aug 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उप मंडल के गांव कोटिया में बाबा बुर्जेश्वर महाराज मंदिर में धार्मिक मेले व खेल आयोजन किया गया। मेला कमेटी के सचिव रजत यादव ने बताया कि 1600 मीटर दौड़ में हिमांशु सुरेहली विजेता और धीरज कोटिया उप विजेता रहे।
विज्ञापन

वहीं लंबीकूद में सोनी पड़तल प्रथम और दिनेश द्वितीय रहा। ऊंचीकूद में दिनेश राजगढ़ प्रथम व खेतानाथ भालखी द्वितीय रहा। जबकि रस्साकसी में बीबीसी कोटिया की टीम प्रथम, विक्रम कोटिया की टीम द्वितीय रही। वहीं महिलाओं की मटका दौड़ में निक्कू कोटिया प्रथम, शर्मिला द्वितीय व पूनम तृतीय रही।
कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल खेलने वाली गद्दी खेड़ी रोहतक, शिव शंकर अखाड़ा रोहतक दोनों टीमों को 40-40 हजार का इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कमेटी सदस्य मनजीत सिंह, अप्पू यादव, विकास कौशिक, नरेश प्रधान, सूरजभान, विजयपाल पूर्व सरपंच, बनवारी लाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें