फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सेहत के लिए प्रत्येक घर में हवन करना चाहिए

Sat, 09 Aug 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-52 रामलीला परिषद में कथा के समापन पर हवन करते हुए श्रद्धालु---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्री सतगुरु सेवा समिति महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में रामलीला परिषद परिसर में सुबह हवन के साथ कथा का समापन किया गया।
विज्ञापन

वृंदावन से आए संत प्रवर स्वामी श्री रामप्रपन्नाचार्य ने बताया कि हवन से घर की शुद्धि और सेहत के लिए प्रत्येक घर में हवन करना चाहिए। हवन के साथ कोई मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ध्वनि तरंगित होती है। शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि हवन त्याग, तप, सेवा और प्रेम पथ पर चलने व राग, द्वेष, घमंड को अग्नि में जलाने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

नियमित रूप से हवन करने से वातारण शुद्ध होता है। हवन समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सुरेश राजस्थान, दलीप शर्मा, पवन जिंदल, प्रेम पाल वाले, धर्मवीर, रोहतास सोनी, अमित गोयल, सुमन शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें