फोटो नंबर-06जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित करते रोटरी क्लब के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। रोटरी क्लब ने महावीर चौक पर संचालित रोटरी रसोई पर गुरु पूर्णिमा पर क्लब के पूर्व प्रधान संजय गर्ग ने माता स्वर्गीय स्नेहलता गर्ग की दूसरी पुण्यतिथि पर भोजन वितरित किया गया। रसोई पर जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। क्लब प्रधान राजकुमार चौधरी ने कहा कि रोटरी रसोई पर क्लब सदस्यों के साथ क्षेत्र के लोगों का भी सहयोग मिलता रहता है। प्रतिदिन 300 से 350 लोग रसोई पर भोजन ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर क्लब प्रधान राजकुमार चौधरी, सचिव गोपाल मित्तल, कोषाध्यक्ष दिनेश भार्गव, चेयरपर्सन प्रवीण संघी, एडवोकेट राजकुमार यादव, विजय जिंदल, विनोद चौधरी, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।