फोटो 11 रक्तदान शिविर में बैज लगाते मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।स्रोत प्रवक्
नारनौल। गोद बलाहा के जियो-बीपी पेट्रोल पंप के 5वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 70 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में ट्रैफिक एसएचओ अनिल कुमार, सिंघानिया यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. पवन त्रिपाठी, पंचायत समिति अध्यक्ष पंकज, विनोद यादव एवं गांव गोद व बलाहा के सरपंच उपस्थित रहे। शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। वहीं स्वास्थ्य जांच शिविर का संचालन जयपुर हार्ट हॉस्पिटल नारनौल की मेडिकल टीम द्वारा किया गया। इसमें लगभग 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।