फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: दो हजार की रिश्वत लेते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का निरीक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

Tue, 18 Apr 2023 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली (नारनौल)

सार

गांव खैरानी निवासी चन्की नामक व्यक्ति के पास राता खुर्द व गांव खैरानी का डिपो है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में कार्यरत निरीक्षक नीरज कुमार ने पिछले काफी दिनों से डिपो होल्डर पर दबाव बनाया हुआ था कि या तो खर्चा पानी देते रहना वरना उसका एक डिपो को बन्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रिश्वत लेते निरीक्षक गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के स्थानीय खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत एक अधिकारी को विजिलेंस टीम ने 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव खैरानी निवासी चन्की नामक व्यक्ति के पास राता खुर्द व गांव खैरानी का डिपो है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में कार्यरत निरीक्षक नीरज कुमार ने पिछले काफी दिनों से डिपो होल्डर पर दबाव बनाया हुआ था कि या तो खर्चा पानी देते रहना वरना उसका एक डिपो को बन्द कर दिया जाएगा।इसी दबाव में डिपो होल्डर ने पहले भी एक-दो बार 1000 रुपये की राशि उक्त निरीक्षक को दी थी, लेकिन बार-बार दबाव से परेशान करने के कारण डिपो होल्डर ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम को की। टीम ने रूपरेखा तैयार करके उक्त निरीक्षक को 2000 रुपये की रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने छापामारी कर निरीक्षक नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें