फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बूंदाबांदी के बाद अब निकलेंगे गर्म कपड़े, 31 तक बारिश के आसार

विज्ञापन
फोटो नंबर- 28नारनौल डिपो में बारिश के दौरान आवागमन करती बसें और इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। चक्रवातीय समुद्री तूफान अर्नब के आंशिक असर से वीरवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। सुबह और शाम 6 बजे के बाद बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ा और दिन के तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। नतीजा यह रहा कि दिन-भर हल्की ठंड बनी रही और लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए।
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी के बीच करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं रात में चांद के दीदार का इंतजार करती रहीं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार क्षेत्र में अर्नब का आंशिक असर अभी बना हुआ है।
इसी वजह से 30 और 31 अक्तूबर को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिन और रात दोनों के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है जिससे ठंड का एहसास बना रहेगा। वीरवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें