फोटो संख्या:67- कनीना में फोगिंग करते नपा कर्मचारी--संवाद
कनीना। नगर पालिका कनीना द्वारा कनीना कस्बा में फोगिंग करवाई गई ताकि डेंगू मच्छर एवं मक्खियों से छुटकारा पाया जा सके। नगरपालिका प्रशासक अमित कुमार, सचिव समय पाल, दिनेश कुमार पालिका अभियंता, सफाई इंचार्ज सुरेंद्र वशिष्ठ की देखरेख में फॉगिंग कार्रवाई जा रही है।
स्वास्थ्य कर्मचारी सुनील कुमार ने लोगों को मलेरिया और डेंगू के बचाव के बारे में जानकारी दी। लोगों को बताया कि गंदे पानी के गड्ढों में काला तेल आदि डाल दे या मिट्टी से भरवा दें। गांव में पानी की टंकियां, पशुओं के पानी पीने के बर्तनों, मटके, सिकोरे आदि में लारवा पैदा होते हैं ऐसे में इनको सप्ताह एक बार खाली करके सुखा लेना चाहिए। उन्होंने लोगों को बताया कि रात को सोते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनकर, मच्छरदानी का प्रयोग करके सोना चाहिए।