फोटो नंबर- 20नांगल चौधरी में सफाई अभियान करते कर्मचारी। स्रोत-प्रशासन
नारनौल/नांगल चौधरी। नगर परिषद और पालिका की टीमों ने जिले के शहरों व कस्बों में सफाई अभियान चलाया। मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग की गई। जिला नगर आयुक्त ने बताया कि रणवीर सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाना और डेंगू जैसी बीमारियों को फैलने से रोकना है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा न होने दें, क्योंकि यह मच्छरों के प्रजनन का सबसे बड़ा कारण है।