महेंद्रगढ़। डेंगू व मलेरिया के बढ़ते आंकड़े को ध्यान में रखते हुए शहर में फॉगिंग का कार्य पांचवें दिन भी जारी रहा। वीरवार को शहर के मोहल्ला चौक, नारनौल रोड, लंगड़ावाली कुआं ढाणी, मंढ़िवाली कुआं ढ़ाणी, मोहल्ला सैनीपुरा में मशीन फॉगिंग एवं ट्रैक्टर द्वारा मच्छर रोधी दवा छिड़काव करवाया गया। समाजसेवी रमेश सैनी ने बताया कि वीरवार को इनेलो नेता बलवान फौजी की टीम, संदीप यादव बचीणी की टीम के सदस्यों ने सहयोग किया। इस अवसर पर बबलू सैनी, रवि सैनी, मा. अमरसिंह सोनी, सुरेश यादव, मुकेश सैनी, लक्ष्मीनारायण सैनी, कमल सैनी, योगराज, दिनेश सैनी, टिंकू मिस्त्री उपस्थित रहे। संवाद