फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू व मलेरिया के प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग अभियान के तहत शहर के अनेक मोहल्लों में किया दवा का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। डेंगू व मलेरिया के बढ़ते आंकड़े को ध्यान में रखते हुए शहर में फॉगिंग का कार्य पांचवें दिन भी जारी रहा। वीरवार को शहर के मोहल्ला चौक, नारनौल रोड, लंगड़ावाली कुआं ढाणी, मंढ़िवाली कुआं ढ़ाणी, मोहल्ला सैनीपुरा में मशीन फॉगिंग एवं ट्रैक्टर द्वारा मच्छर रोधी दवा छिड़काव करवाया गया। समाजसेवी रमेश सैनी ने बताया कि वीरवार को इनेलो नेता बलवान फौजी की टीम, संदीप यादव बचीणी की टीम के सदस्यों ने सहयोग किया। इस अवसर पर बबलू सैनी, रवि सैनी, मा. अमरसिंह सोनी, सुरेश यादव, मुकेश सैनी, लक्ष्मीनारायण सैनी, कमल सैनी, योगराज, दिनेश सैनी, टिंकू मिस्त्री उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें