फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से 24 जनवरी तक मौसम रहेगा शुष्क रहने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में कोहरे का कहर लगातार जारी है। पिछले एक सप्ताह से लगातार पड़ रहे कोहरे से क्षेत्रवासियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 20 से 24 जनवरी तक कोहरे से राहत मिलने की संभावना है। क्षेत्र में धूप खिली रहेगी जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेेगी।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से कोहरा लगातार पड़ रहा है। कोहरे से दूर दृश्यता अवश्य कम हो रही है, लेकिन ठंड पर इतना असर नहीं है। कोहरे की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शहर के बाजार भी देरी से खुल रहे हैं। यातायात की चाल धीमी पड़ गई है। लोग सर्दी से बचने के लिए अंगीठी तथा अलाव का सहारा लेने को मजबूर है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आद्रता 75 प्रतिशत और न्यूनतम आद्रता 65 प्रतिशत रही। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि 20 से 24 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान धूप खिली रहेगी। कहीं कहीं हल्की से मध्यम धुंध, हल्की हवा चलने तथा रात्रि तापमान में गिरावट की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि किसान सरसों, चने, गेहूं तथा सब्जियों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें।
उधर सतनाली मंडी में कोहरे एवं शीतलहर से जनजीवन थम सा गया है। पिछले दो दिन तक क्षेत्र में तेज हवाएं चलती रही वहीं मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा। घना कोहरा दिन निकलने से पहले ही शुरू हो गया और पूरे दिन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें