नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क स्थित स्मारक नारनौल में उनकी प्रतिमा पर दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की। शिक्षाविद सुभाष कश्यप ने कहा कि मातृभूमि को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपनी सेना आजाद हिंद फौज बनाने का रास्ता चुना। प्रोफेसर डॉ. जया शर्मा ने कहा नेताजी के लिए राष्ट्रीय सर्वोपरि था। इस अवसर पर कप्तान आरसी चौधरी, डॉ. आरके जांगड़ा, सरोज कश्यप, सुभाष कश्यप, राकेश सोनी, देव शर्मा, शिवम शिवा, रामानंद सोनी आदि उपस्थित रहे। संवाद