नारनौल। महर्षि दयानंद चौक पर समिति की ओर से एक जनवरी 2026 को सुबह 10 से 12 बजे तक यज्ञ हवन व भजन व प्रवचन किए जाएंगे। हवन पंडित रमेश शास्त्री करवाएंगे। वेदोपदेशक जगराम आर्य ने बताया कि 23 दिसंबर 1926 को स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान हुआ था। कार्यक्रम की व्यवस्था लक्ष्मीनारायण व जयनारायण करेंगे। स्वच्छता अभियान रामस्वरूप नंबरदार चलाएंगे। यजमान चौधरी वेदपाल व उनकी पत्नी प्रेमदेवी होंगे। सत्यदेव सैनी आतिथ्य सत्कार करेंगे। क्षेत्र के सभी नर नारियों से प्रार्थना है कि महर्षि दयानंद चौक पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। संवाद