फोटो नंबर- 02रेलवे रोड़ पर प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य।
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार सुबह अग्रसेन कॉलोनी रेलवे मार्ग पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रभात फेरी के यजमान ओमप्रकाश गर्ग को परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन करवाया गया।
इसके बाद यजमान के निवास से प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया जो रेलवे मार्ग व अग्रसेन कॉलोनी से परिक्रमा करते हुए वापस यजमान के निवास पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे पुरुष महिलाएं बच्चों ने ढोल- नगाड़ों की थाप पर व डफली, झांझ, मंजीरा बजाते हुए राधा नाम का गुणगान किया। इस दौरान प्रभात फेरी जहां से भी निकली वही लोगों ने ठाकुरजी की आरती कर पुष्प वर्षा की। अंत में राम नाम धुन के साथ जयकारे लगाकर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।