फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव पाली में निकाली ध्वज यात्रा

Sun, 05 Oct 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- महेंद्रगढ़ के अनाज मंडी में बाबा जयराम दास पाली  के लिए शोभा यात्रा निकालते श्र
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पाली स्थित परमहंस त्यागी बाबा जयरामदास के आठवें जन्मोत्सव पर रविवार को महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी से भक्तों का एक जत्था 101 ध्वजा लेकर रवाना हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते, बाबा के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम समिति के संरक्षक सुनील निंभेडिया ने बताया कि बाबा जयरामदास सेवा समिति एवं श्री श्याम कृपा मंडल महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में ध्वजा यात्रा अनाज मंडी स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर बालाजी चौक, बस स्टैंड, राव तुलाराम चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों व आसपास के गांवों से होते हुए बाबा के धाम पाली पहुंची। धाम पर पहुंचने पर भक्तों का स्वागत किया गया।
सुनील निंभेडिया ने बताया कि मंदिर में बाबा के भंडारे आयोजित किया गया। रात्रि 8 बजे फतेहचंद वशिष्ठ श्याम प्रिय भिवानी के पावन सानिध्य में बाबा की इच्छा अनुसार भव्य कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से बाबा के दरबार का श्रृंगार किया गया है। साथ ही मोना मेहता फतेहाबाद और सतेंद्र शर्मा महेंद्रगढ़ बाबा के भजनों का गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें