फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चुनाव को लेकर अटेली मंडी में निकाला फ्लैग मार्च

Sat, 01 Mar 2025 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15अटेली में मतदान की पूर्व संध्या पर फ्लैग मार्च निकालती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। निकाय चुनाव को लेकर अटेली मंडी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम व आरएएफ की टीम ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च के दौरान रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम रमित यादव, तहसीलदार संजीव नागर, डीएसपी हरदीप कुमार मौजूद रहे। यह फ्लैग मार्च नगर पालिका कार्यालय से चलकर नांगल बैरियर, पुरानी अनाज मंडी, थाना रोड, रेलवे रोड, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड व कॉलेज तक निकाला। थाना शहर अटेली प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने कहा कि लोग बिना किसी डर भय के चुनाव प्रकिया में भाग ले। जनता से अपील की गई कि वह चुनाव के समय किसी भी असामाजिक तत्व के बहकावे में न आकर किसी प्रकार के लालच देने वालों की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस नियंत्रण रूम में दें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें