कनीना में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस। स्रोत : पुलिस प्रशासन
कनीना। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों ने डीएसपी मोहिंद्र सिंह के नेतृत्व में वीरवार शाम को ककराला, शहर कनीना व अन्य जगहों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उनके साथ थाना शहर कनीना और थाना सदर कनीना प्रबंधक भी मौजूद रहे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में भाईचारा व शांति व्यवस्था बनाए रखें, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। डीएसपी ने कहा कि किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा, किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो, फोटो या अभिलेख न डालें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह ना फैलाएं।