फोटो संख्या:60- विद्यार्थी दीपांशु जिंदल, अंकी, नव्या गुप्ता--स्रोत- संस्थान
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सीए परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से घोषित परिणाम में क्षेत्र के पांच विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में दीपांशु जिंदल, अंकी और नव्या गुप्ता ने सफलता प्राप्त की है जबकि शेखर अग्रवाल और वनिशा जैन ने सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया है। सभी विद्यार्थी आरपीएस ग्रुप से जुड़े हैं। संवाद