फोटो संख्या: 69 मोहल्ला सैनी पुरा स्थित मंदिर में कथा का रसपान करवाते हुए पंडित विकास महाराज--
महेंद्रगढ़। शहर के सैनीपुरा मोहल्ला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित विकास महाराज ने कथा में दूसरे दिन वृंदा द्वारा शंकर को पूछे गए पांच प्रश्नों का उत्तर दिया गया। खालड़ा फैन जनसेवा ग्रुप व समस्त सैनीपुरा की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में मुख्य अतिथि विष्णु डाबड़ देवनगर रहे।
कथा में यजमान वेदप्रकाश चौहान, कमलेश देवी सपरिवार रहे। विष्णु डाबड़ ने बताया कि कथा में शहर के श्रद्धालु कथा का रसपान कर रहे हैं और खालड़ा फेन जनसेवा ग्रुप समय समय पर धार्मिक कार्य करवाते रहते है। इस मौके पर सियाराम सैनी, सुभाष सैनी बिशंबर दयाल सैनी, रमन सैनी, नरेश सैनी, रोहित सैनी, विमलेश देवी, मूर्ति, लक्ष्मी, बिना, संतोष, गीता मौजूद रहीं।