फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जेबीटी में दाखिला शुरू कराने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे युवा

Tue, 06 Aug 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 72 महेंद्रगढ़ में हाथों में पट्टी लेकर बाजार में प्रदर्शन करते हुए युवा---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सरकार द्वारा बंद किए गए जेबीटी के दाखिलों को पुन: शुरू कराने की मांग को लेकर सैंकड़ों युवाओं ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पुन: जेबीटी में दाखिले शुरू कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10 बजे सैंकड़ों की संख्या में युवा, निजी कॉलेज संचालक व आमजन यादव सभा में एकत्रित हुए। इसके बाद शहर के सब्जी मंडी रोड, महाराणा प्रताप चौक, काॅलेज रोड होते हुए लघु सचिवालय में पहुंचकर नायब तहसीलदार को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
बलवान फौजी के नेतृत्व में सुबह 10 बजे सैंकड़ों की संख्या में युवा यादव सभा में एकत्रित हुए। उन्होंने यादव सभा में अपने संबोधन में कहा कि जेबीटी कोर्स केवल प्रदेश में ही बंद है जबकि पूरे देश में कहीं नहीं है। जेबीटी कॉलेज बंद होने से संस्थाओं की प्रबंधन कमेटी, कर्मचारी व युवा वर्ग में भारी रोष है। प्रदेश में सैंकड़ों निजी संस्थान दो वर्षीय जेबीटी कोर्स विद्यार्थियों को करवा रहे थे जो सरकार द्वारा बंद कर दिए गए हैं जबकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला है कि प्राइमरी शिक्षकों में सिर्फ जेबीटी व डीईएलडी पास विद्यार्थी ही लगेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डॉ. धर्मबीर पायगा ने किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश फौजी दुलोठ अहीर, पीटीआई रामचंद्र बेरी, गुरदयाल शर्मा, प्रमोद, दीपक फौजी, इंजीनियर संदीप शास्त्री, संदीप यादव, राहुल धोली, आयुष राव, सुंदर बोहरा, कर्मवीर यादव मौजूद रहे।

फोटो संख्या: 72 महेंद्रगढ़ में हाथों में पट्टी लेकर बाजार में प्रदर्शन करते हुए युवा---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें