फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज डिपो कार्यालय में लगे 14 सीसीटीवी कैमरों में 5 खराब

Mon, 03 Nov 2025 11:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रोडवेज डिपो कार्यालय में सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए 14 सीसीटीवी कैमरों में से 5 कैमरे खराब हैं। इन कैमरों को अभी दुरुस्त नहीं कराया गया है। वहीं डिपो कार्यालय, वर्कशाप और अन्य बस स्टैंडों पर नए कैमरे लगवाने के लिए कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

डिपो परिसर में प्रवेश द्वार और बूथ सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 14 कैमरे लगे हैं। सभी कैमरे कुछ माह से खराब थे। गत सप्ताह कैमरों को ठीक करवाया गया था। उस समय 11 कैमरों को ठीक कर के चालू कर दिया गया था और 3 कैमरों की केबल खराब होने के कारण चालू नहीं हो पाए थे। बंदरों ने प्रवेश द्वार पर लगे दो कैमरों की केबल को काट दिया। इसके बाद वर्तमान में पांच कैमरे बंद पड़े हैं।
दीपावली पर यात्रियों का आवागमन अधिक रहता है और सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे अति महत्वपूर्ण है लेकिन केबल खराब होने के कारण दीपावली के अवसर पर भी कैमरे चालू नहीं थे।
विज्ञापन

डिपो कार्यालय व वर्कशॉप सहित अटेली, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी व कनीना बस स्टैंड पर भी नए कैमरे लगाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए कमेटी का भी गठन किया गया है, जो नए कैमरों का खाका तैयार करेगी। जिसके बाद सूची को उच्च विभाग भेजा जाएगा।
-
वर्जन :
डिपो कार्यालय में लगे पुराने कैमरे हटाकर नए कैमरे लगाए जाएंगे। अन्य बस स्टैंड और वर्कशॉप में भी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। फिलहाल डिपो कार्यालय में खराब कैमरे दुरुस्त किए जाएंगे। -देवदत्त,महाप्रबंधक,नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें