महेंद्रगढ़। जिले की चार आईटीआई में पांच नए कोर्स शुरू किए गए है। इन कोर्स के शुरू होने से 500 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। कौशल विभाग की ओर से विद्यार्थियों का कौशल निखारने के लिए पांच नए कोर्स शुरू होने से युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।
जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में कोपा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मालड़ा बास में एमएमवी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेहलंग में एमसीईए, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सतनाली में पलंबर, डीएमएम की नई कोर्स शुरू किए गए है। यह सभी एससीवीटी से संबंधित कोर्स है। इन सभी कोर्स की 104 सीट हैं। वहीं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेहलंग में डीएमसी की ट्रेड बंद हो गई है।
इन संस्थानों में एक-एक यूनिट बढ़ी
जिले की चार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की जहां नए कोर्स शुरू हुए है। वहीं चार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सीटों की संख्या बढ़ाई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में महेंद्रगढ़ में फिटर व टर्नर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डेरोली अहीर में इलेक्ट्रीशियन, सेहलंग में वायरमैन, सतनाली में इलेक्ट्रीशियन की एनसीवीटी की एक-एक यूनिट बढ़ाई गई है। इन ट्रेडों में पहले कम सीट थीं। अब एक-एक यूनिट बढ़ने से सीटों की संख्या भी दोगुनी हो गई है। इन सभी ट्रेडों में करीब 104 सीट बढ़ी हैं।
जिले की 11 आईटीआई में करीब 3500 सीटों पर होगा दाखिला
विद्यार्थी 7 से 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से पहले ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। पहली मेरिट सूची की तिथि 21 जून के बाद आ सकती है। जिले में 11 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानाें में करीब 3500 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जिले के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हेल्प डेस्क बनाई गई है।
कौशल विकास विभाग की ओर से जिले की महेंद्रगढ़, मालड़ा बास, सतनाली व सेहलंग आईटीआई में पांच नए कोर्स शुरू किए गए है। वहीं महेंद्रगढ़, सतनाली, सेहलंग व डेरोली अहीर में एक-एक यूनिट शुरू की गई है। इन कोर्स के शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा।
-संदीप कुमार, इंचार्ज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़।
फोटो संख्या:67- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़--स्रोत--संवाद