फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: केबल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

Thu, 13 Jun 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आकोदा क्षेत्र के किसानों के ट्यूबवेलों से केबल चोरी के मामले में महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान कविता निवासी पुठी सामन जिला हिसार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी महिला को मंगलवार देर शाम पुठी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी के पास से 500 रुपये की नकदी बरामद की। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपी विक्रम निवासी पालड़ी थाना झोझू कलां चरखी दादरी को पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में नकदी और चोरी की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किए गए औजार बरामद किए थे। मामले की शिकायत अजीत सिंह निवासी आकोदा ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में दी थी। शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि गत एक जून को गांव आदलपुर क्षेत्र से छह किसानों के ट्यूबवेलों की केबल चोरी होने पर एक नामजद के खिलाफ शिकायत दी थी। उसकी लगभग 300 फीट केबल चोरी हो गई थी। इसी दौरान किसान सतबीर के ट्यूबवेल से 30 फुट, अतर सिंह की 20 फुट, सुमेर 250 फुट, रमेश कुमार के ट्यूबवेल से करीब 150 फुट केबल व विजय कुमार की 150 फुट केबल चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें