बिजली निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को अभियान चलाकर करीब एक दर्जन चोरियां पकड़कर लगभग पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
निगम के एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बिजली चोरी को रोकने के लिए निगम की तरफ से दो टीमों का गठन किया गया है। एक टीम जेई विजय कुमार के नेतृत्व में व दूसरी टीम फोरमैन रामनिवास के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए छापा मार रही है। अभियान के तहत अभी तक लगभग एक दर्जन चोरियां पकड़कर उन पर कब पांच लाख रुपये तक का जुर्माना किया जा चुका है। एसडीओ मनोज कुमार ने कहा कि बिजली चोरी करने से लाइन लॉस बढ़ता है और आम लोगों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ता है। विभाग द्वारा लोगों से बिजली की चोरी न करने व सभी उपभोक्ताओं को अपना बकाया बिल तुरंत प्रभाव से जमा करवाने की अपील की गई है। जिन लोगों द्वारा लंबे समय से बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है उनका कनेक्शन निगम की तरफ से काट दिया जाएगा।