फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा निकालने को लेकर भिड़े, पांच घायल

Sun, 06 Dec 2015 11:13 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला धौलिया की सिल्ली में रविवार सुबह गली के अंदर छज्जा निकालने को लेकर दो गुटों में लाठियां चलीं। खूनी संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


धौलिया की सिल्ली मोहल्ले में रविवार सुबह 10:30 बजे एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा गली में निकालने को लेकर दो गुटों में मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठियां चली। इस लड़ाई में  राजेंद्र, बल्लू चौधरी (40), संजय (26), राजेंद्र (50) और धीरज (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र, बल्लू चौधरी, संजय और धीरज को गंभीर हालात में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। दोनों पक्षों के बीच नागरिक अस्पताल में भी गरमागरमी हुई। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुलवाया।  अस्पताल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें