फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के लिए लघु सचिवालय के गेट पर पांच घंटे लगाया ताला, धरने पर बैठे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और नारेबाजी करते हुए गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। कुछ युवाओं ने हाईवे पर जाकर रोड को जाम करने का प्रयास भी किया। वकीलों ने युवाओं को वापस बुला लिया। वकीलों ने करीब 5 घंटे गेट को बंद रखा। बार एसोसिएशन ने एसडीएम को सौंपे अपने ज्ञापन में कहा कि 7 दिन में मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की मांग को लेकर पिछले 9 दिन से धरने पर बैठे बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को धरना स्थल से मुख्य गेट तक रोष मार्च निकाला। इसके बाद गेट पर नारेेबाजी करते हुए मुख्यालय महेंद्रगढ़ में स्थापित करने की मांग रखी। प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय के मुख्य गेट को ताला लगाकर गेट के सामने ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे पूर्व एसडीएम संदीप सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के आंदोलन में हर स्तर पर साथ रहेंगे। इस मांग को पूरा कराएंगे। जिला पार्षद प्रदीप मालड़ा ने कहा कि आंदोलन को पूरी गति देनी होगी। जनप्रतिनिधियों को साथ आना होगा। अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना होगा। लोकसभा चुनाव में इनेलो प्रत्याशी रहे बलवान फौजी ने कहा कि महेंद्रगढ़ की इस दुर्दशा के लिए यहां के राजनेता जिम्मेदार हैं। पिछले 40 साल से यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे दोनों नेता सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार हैं। सुंडाराम ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालड़ा ने कहा कि जिला मुख्यालय के लिए आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग करेंगे। अब एकजुट होकर अपना हक लेने का समय आ गया है। विनोद तंवर पाली ने वकीलों के पिछले धरने को खत्म किए जाने को लेेकर पैसा लेने बयान पर वकीलों के बीच खड़े होकर माफी मांगी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वकीलों ने गेट बंद किया। शाम साढे़ चार बजे तक गेट को बंद रखा। शाम साढे़ चार बजे वकीलों ने एसडीएम विश्राम कुमार मीणा को मांगपत्र सौंपा। धरने को बार के प्रधान अजीत यादव, पूर्व प्रधान रविंद्र यादव, पूर्व प्रधान बंसीलाल, पूर्व प्रधान राजकुमार, एडवोकेट शमशेर, एडवोकेट कविता, एडवोकेट अजनेश, कनीना बार एसोसिएशन की सचिव सुमन यादव, नवीन राव, जिम्मी चौधरी ने संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव बाला देवी,राजेंद्र यादव, नरेंद्र यादव आकोदा सहित अन्य उपस्थित रहे।
राजनीति के सवाल पर हुआ बवाल
इनेलो प्रत्याशी रहे बलवान फौजी ने राजनीतिक दलों के नुमाइंदों का नाम लेते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा करना शुरू किया तो कुछ वकीलों ने विरोध जताया। वकीलों ने माइक लेकर कहा यहां किसी को दोषी न ठहराया जाए। यहां केवल मुख्यालय के बारे में बात की जाए। हमारा लक्ष्य केवल जिला मुख्यालय होना चाहिए। हमें इस आंदोलन के साथ लोगों को जोड़ने का काम करना है तोड़ने का नहीं।
विज्ञापन

मौके पर अलर्ट रहा पुलिस बल
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सिटी थाना प्रभारी अजयबीर मौके पर मौजूद रहे। जब युवा हाईवे को जाम करने के लिए पहुंचे तो पुुलिस हरकत में आई। पुलिस के प्रदर्शनकारियों तक पहुंचने से पहले ही वकीलों ने युवाओं को वापस बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें